दिल्ली में महिला प्रधान को किया सम्मानित
फिरोजाबाद, अगस्त 14 -- दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में संपन्न नेशनल वूमेन कांक्लेव स्त्री शक्ति 2026 में देश भर की विभिन्न क्षेत्रों की सशक्त एवं प्रेरणादायी महिलाओं के साथ में फिरोजाबाद की महिला प्रधान निहारिका वर्मा को सम्मानित किया। इस दौरान निहारिका वर्मा ने अपने अनुभव व्यक्त करने के साथ में पंचायत विकास मॉडल को साझा करते हुए कहा कि पूरी पंचायत की सीसीटीवी से निगरानी कराई जा रही है। स्कूल में बच्चों में विज्ञान एवं अंतरिक्ष शिक्षा को ब़ावा देने के लिए स्पेस लैब की स्थापना की जा रही है। पंचायत से राष्ट्रीय मंच तक सशक्त महिला नेतृत्व की असली तस्वीर है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.