नई दिल्ली, अगस्त 19 -- दिल्ली लक्ष्मी योजना के अंतर्गत पात्र महिलाओं को पेंशन देने की प्रक्रिया जल्द शुरू होने जा रही है। इसे लेकर 26 अगस्त को तालकटोरा स्टेडियम में कार्यक्रम होगा जिसमें पात्र महिलाओं को पेंशन का आधिकारिक पत्र सौंपा जाएगा। एक सितंबर से पेंशन की राशि सीधे महिलाओं के खातों में पहुंचनी शुरू हो जाएगी। यह प्रक्रिया जारी रहेगी और पात्र महिलाओं को नियमित रूप से योजना का लाभ मिलता रहेगा। करीब आठ लाख पंजीकरण हुए, जबकि पांच लाख से अधिक आवेदन अंतिम रूप से जमा किए जा चुके हैं।दिल्ली से करनाल तक दौड़ेगी डीटीसी की इलेक्ट्रिक बस डीटीसी की ओर से दिल्ली-करनाल रूट पर पांच इलेक्ट्रिक, वातानुकूलित बसों का संचालन बुधवार से शुरू होगा। लगभग 133 किलोमीटर लंबे वन-वे कॉरिडोर पर ये बसें दोनों दिशाओं में रोजाना 10 ट्रिप लगाएंगी। यह रूट महाराणा प्रता...