दिल्ली में महिलाओं को ई-ऑटो देगी BJP सरकार; इन शर्तों को करना होगा पूरा
नई दिल्ली, सितम्बर 24 -- महिलाओं और किन्नरों के सशक्तीकरण के लिए दिल्ली सरकार ने एक अहम फैसला लिया है। बुधवार को दिल्ली सरकार की कैबिनेट बैठक में ड्राइविंग अपलिफ्टमेंट एंड रोजगार फॉर वूमेन-ट्रांसजेंडर ग्रीन ई-ऑटो यानी 'दुर्गा' योजना को मंजूरी दे दी गई। हालांकि, इस योजना का लाभ लेने के लिए कुछ शर्तें भी लगाई गई हैं। योजना के पहले चरण में 1300 गुलाबी इलेक्ट्रिक ऑटो दिए जाएंगे। इससे महिलाओं व ट्रांसजेंडरों को सम्मानजनक स्वरोजगार और आजीविका के अवसर और यात्रियों को अंतिम छोर तक बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ उन्हें सुरक्षित परिवहन से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता है। 'दुर्गा' योजना इसी दिशा में अहम पहल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं और ट्रांसजेंडर यात्रिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.