दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा का नया प्लान, गोवा की तर्ज पर बनेगी 'पिंक फोर्स'; कहां होगी तैनाती?
नई दिल्ली, सितम्बर 22 -- दिल्ली में गोवा की तर्ज पर पिंक फोर्स बनाई जा सकती है। दिल्ली के उप राज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने मंगलवार को पुलिस मुख्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान महिला सुरक्षा के लिए प्रशिक्षित महिला पुलिसकर्मियों की एक समर्पित गश्ती इकाई गठित करने के निर्देश दिए। इस पिंक फोर्स को महिलाओं से जुड़े संवेदनशील स्थानों पर तैनात किया जाएगा।स्कूल-कॉलेज से मेट्रो स्टेशन तक होगी तैनाती उप राज्यपाल ने निर्देश दिया कि पिंक फोर्स में प्रशिक्षित महिला पुलिसकर्मियों को शामिल किया जाए। इन्हें स्कूलों, कॉलेजों, मेट्रो स्टेशनों और अन्य संवेदनशील स्थानों पर तैनात किया जा सकता है। खासतौर पर उन समय और स्थानों पर पुलिस की मौजूदगी बढ़ाने पर जोर दिया गया है, जहां महिलाओं के साथ अपराध की आशंका अधिक रहती है। इसका उद्देश्य सार्वजनिक स्थानों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.