मुजफ्फरपुर, जून 30 -- सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। बरियारपुर थाना क्षेत्र के फिरोजपुर गांव निवासी ब्रह्मदेव भगत के पुत्र सोनू कुमार (25) की मौत सोमवार को दिल्ली में हो गई। वह दिल्ली में एक ऑटो कंपनी की फैक्ट्री में काम करता था। काम के दौरान मशीन फंसे से उसकी मौत हो गई। इसकी खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग वहां जुट गए। पड़ोसी पूर्व मुखिया शशि भूषण पासवान ने बताया कि सोनू का शव मंगलवार दोपहर करीब दो बजे गांव पहुंचा। उसके बाद परिजनों ने उसका दाह संस्कार कर दिया है। यह भी पढ़ें- फोरलेन पर हाइवा की चपेट में आने से खलासी की मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...