दिल्ली, सितम्बर 16 -- दिल्ली में खौफनाक घटना सामने आई है। यहां के सेंट्रल दिल्ली इलाके में बुधवार को 24 साल के एक शख्स ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। शख्य ने पत्नी की हत्या आपसी मामूली विवाद के बाद की है। इस मामले पर ऐक्शन लेते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि दिल्ली के आनंद परबत इलाके में 14 सितंबर को सूचना मिली थी कि एक कमरे में महिला मृत अवस्था में पड़ी है। वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने बताया कि मृत महिला अपने पति और दो नाबालिग बेटियों के साथ रह रही थी। उनके साथ महिला की मां भी रहती थी। यह भी पढ़ें- गैंगस्टर नीरज बवानिया को HC से राहत; मिली 6 घंटे की कस्टडी पैरोल, क्या थी गुहार?बेटी ने क्या बताया इस घटना की जानकारी मिलने के बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो दस साल की बेटी ने बताय...