मुंगेर, मई 1 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। दिल्ली में बिहार के युवा मजदूर पांडव कुमार की हत्या के विरोध में मुंगेर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से 1 मई 2026 को आक्रोश मार्च निकाला जाएगा। जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा ने बताया कि मार्च प्रातः 11:30 बजे राजीव गांधी चौक से शुरू होगा। इसमें कांग्रेस के कार्यकर्ता व आमजन शामिल होकर दोषियों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग करेंगे। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि दिल्ली में काम करने गए बिहार के प्रवासी मजदूर सुरक्षित नहीं हैं। पांडव कुमार की हत्या ने प्रवासी बिहारी मजदूरों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। यह भी पढ़ें- अररिया: मांग: पीड़ित परिवार को मिले उचित मुआवजा, सुरक्षा और न्याय केंद्र व दिल्ली सरकार को दोषियों पर सख्त कार्रवाई कर पीड़ित परिवार को मुआवजा व सरकारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.