नई दिल्ली, मई 1 -- दिल्ली में मई के पहले सप्ताह भी मौसम सुहाना बना रहेगा। राजधानी में गुरुवार दोपहर बाद घने काले बादल छा गए और धूल भरी आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। इस दौरान कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई। इससे मौसम सुहाना हो गया और तापमान में 14 डिग्री से भी ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई। मई के पहले सप्ताह में भी मौसम की यह राहत बनी रहेगी। मौसम विभाग का अनुमान है कि शुक्रवार और शनिवार को दिल्ली में आंशिक तौर पर बादल रहेंगे लेकिन कुल मिलाकर धूप निकलेगी। रविवार से फिर एक पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव देखने को मिलेगा। इसके असर से सोमवार और मंगलवार को भी तेज धूल भरी आंधी के साथ हल्की बौछारे पड़ सकती हैं। यह भी पढ़ें- हिमाचल में 50 की स्पीड से चलेंगी हवाएं,ओलावृष्टि का अलर्ट; किसानों की बढ़ी चिंता राजधानी के ज्यादातर इलाकों में गुरुवार सुबह से ही ...