दिल्ली में मंजूरी मिलने के 6 महीने बाद भी शुरू नहीं हो सका इस फ्लाईओवर का काम, अब सरकार ने DDA से लगाई गुहार
नई दिल्ली, जून 25 -- दिल्ली सरकार के लोक निर्माण विभाग ने साउथ दिल्ली में सावित्री सिनेमा हाफ-फ्लाईओवर बनाने के लिए दिसंबर 2025 में मंजूरी दी थी। लेकिन छह महीने बाद भी इस प्रोजेक्ट पर अबतक काम शुरू नहीं हो सका है, दरअसल फ्लाईओवर बनाने के लिए सरकार को जमीन ही नहीं मिल सकी है, जिसकी वजह से यह काम अटका हुआ है। ऐसे में अब सरकार ने जमीन के लिए DDA यानी दिल्ली विकास प्राधिकरण से गुहार लगाई है। इस बारे में जानकारी देते हुए अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि राज्य सरकार ने फ्लाईओवर का निर्माण शुरू करने के लिए DDA से करीब दो एकड़ जमीन मांगी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार PWD ने पिछले साल दिसंबर में इस प्रोजेक्ट को मंजूरी दी थी, साथ ही मोदी मिल फ्लाईओवर को कालकाजी मंदिर रोड से जोड़ने का काम भी मंजूर किया था। लेकिन जमीन की कमी की वजह से काम शुरू नहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.