नई दिल्ली, अप्रैल 23 -- दिल्ली में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच कल यानी 24 अप्रैल को दर्जनों इलाकों में पेयजल संकट भी होने वाला है। दिल्ली जल बोर्ड ने बताया है कि बेहतर जल आपूर्ति व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए उत्तम नगर क्षेत्र में पुरानी पाइप लाइन को हटाया जा रहा है और एक नई पाइपलाइन जोड़ी जा रही है। इसके चलते शुक्रवार 24 अप्रैल 2026 को दोपहर 3:00 बजे से रात 8:00 बजे तक कुछ क्षेत्रों में जल आपूर्ति प्रभावित रहेगी। डीजेबी ने इन इलाकों के लोगों को जरूरत के अनुसार पानी पहले से ही जमा करके रखने की सलाह दी है। साथ ही लोगों से सहयोग की अपेक्षा है।इन इलाकों में बाधित रहेगी सप्लाईउद्योग नगर डीएसआईआईआईडीसीज्वालापुरी आर ब्लॉकपश्चिम विहाररिसाल गार्डनचंदर विहाररणहोला बपरोलाजल विहार जीओसीचंचल पार्कहस्तसाल एलआईजी फ्लैटप्रेस एनक्लेवहस्तसाल विहारविकास नगर...