नई दिल्ली, अप्रैल 25 -- दिल्ली में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग ने रविवार के लिए भीषण लू चलने का 'ऑरेंज अलर्ट' जारी करते हुए चेतावनी दी है कि अधिकतम तापमान 45 डिग्री तक पहुंच सकता है। तेज गर्म हवाएं लोगों को और परेशान करेंगी। सोमवार को भी लू की स्थिति बनी रहेगी। हालांकि, मंगलवार और बुधवार को पश्चिमी विक्षोभ के कारण धूल भरी आंधी और हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। इससे तापमान में थोड़ी गिरावट आएगी और गर्मी से कुछ राहत मिलेगी, लेकिन मई की शुरुआत से फिर तेज गर्मी लौटने का अनुमान है। मौसम विभाग का अनुमान है कि रविवार को दिल्ली का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। रविवार के लिए लू का ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि, सोमवार को भी लू की स्थिति बनी रहेगी। दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में शनिवार की सुबह से ही तेज च...