दिल्ली में भाजपा की पहली महिला मेयर रहीं शकुंतला आर्या का निधन
नई दिल्ली, जुलाई 25 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली में भाजपा की पहली महिला मेयर रहीं शकुंतला आर्या का 98 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह परिवार के साथ लाजपत नगर-द्वितीय में रहती थीं। वर्ष 1997 से 98 तक वह मेयर रहीं। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि शकुंतला आर्या ने 1980 से लेकर वर्ष 2010 तक पार्टी के लिए परिश्रम किया। उन्होंने कहा कि वह महिला सशक्तिकरण की सच्ची तस्वीर थीं और अपने संघर्ष व समर्पण के दम पर भाजपा की पहली महिला मेयर बनने का गौरव हासिल किया। पार्टी ने उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन आने वाली पीढ़ियों, विशेषकर महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा।---
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.