दिल्ली में बढ़ते स्वाइन फ्लू के मामलों के बाद शामली स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
शामली, अगस्त 29 -- शामली। दिल्ली में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों को देखते हुए शामली स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट हो गया है। जिला अस्पताल में स्वाइन फ्लू से निपटने के लिए छह बेड का अलग वार्ड तैयार किया गया है। हालांकि, अभी जिला अस्पताल में स्वाइन फ्लू की जांच की सुविधा उपलब्ध नहीं है। स्वास्थ्य विभाग ने संभावित मरीजों को उपचार उपलब्ध कराने के लिए जिला अस्पताल में छह बेड आरक्षित कर वार्ड तैयार कराया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वाइन फ्लू को लेकर निगरानी बढ़ाने के साथ ही अस्पताल में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की तैयारी की जा रही है। चिकित्सक डा. सचिन मलिक का कहना है कि स्वाईन फ्लू के लक्षण खांसी, गले में खरास, बुखार लगातार रहना है। यह भी पढ़ें- Rampur News: स्वाइन फ्लू को लेकर शासन गंभीर, जिला अस्पताल में जल्द शुरू होगी जांच इसमें परिजनों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.