नई दिल्ली, अप्रैल 14 -- दिल्ली के वसंत एन्क्लेव इलाके में एक रिटायर्ड आर्मी ब्रिगेडियर और उनके बेटे के साथ हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने इस वारदात को उस वक्त अंजाम दिया था, जब पीड़ितों ने अपने घर के बाहर खड़ी एक मर्सिडीज कार में दो लोगों को शराब पीते देख इस बात का विरोध किया था। इस दौरान आरोपियों ने 53 वर्षीय ब्रिगेडियर परमिंदर सिंह अरोड़ा और उनके 23 वर्षीय बेटे तेजस अरोड़ा के साथ मारपीट कर दी थी। यह घटना रात करीब 10 बजे हुई थी। जब उन दोनों ने आरोपियों को टोका तो बहस के दौरान करीब 7-8 लोग मौके पर पहुंचे और ब्रिगेडियर के बेटे के साथ मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने आई ब्रिगेडियर की पत्नी के साथ भी बदसलूकी की गई। ब्रिगेडियर अरोड़ा और उनके बेटे ने आरोप लगाया था कि उन पर एक पुलिस अफसर क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.