नई दिल्ली, मई 1 -- दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि उनकी सरकार राजधानी में पानी की किल्लत को दूर करने के लिए बोरवेल पॉलिसी लाने पर विचार कर रही है। रेखा गुप्ता ने दिल्ली जल बोर्ड (DJB) की ओर से आयोजित 'कैच द रेन' कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने बोरवेल कनेक्शन के लिए एक शर्त भी रखी है। रेखा गुप्ता ने कहा, 'दिल्ली सरकार गंभीरता से बोरवेल पॉलिसी पर विचार कर रही है। लेकिन सिर्फ उन घरों और आवासीय कॉलोनियां वैध बोरवेल के योग्य माना जाएगा जिनके पास उचित वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम होगा। हमें पानी की अहमियत समझनी होगी। भविष्य को देखते हुए हर किसी को पानी बचाने की आवश्यकता है।' इस मौके पर दिल्ली जल बोर्ड के आधिकारिक मैस्कॉट 'नीरा' का भी अनावरण किया गया। गुप्ता ने एक्स पर लिखा, 'वर्षा जल संचयन हमारी परंपरा की बुद्धि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.