नई दिल्ली, जुलाई 29 -- रजनीश कुमार पाण्डेय, नई दिल्ली दक्षिण दिल्ली इलाके से एक बेहद सनसनीखेज और मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां मैदान गढ़ी थाना क्षेत्र में एक कलयुगी व शराब के लती बेटे ने शराब खरीदने के लिए पैसे देने से इनकार करने पर ने अपनी ही 60 वर्षीय बुजुर्ग मां चिंता देवी की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारी के अनुसार, 29 जुलाई को पुलिस को एक पीसीआर कॉल के जरिए यह सूचना मिली कि यूपी कॉलोनी, खड़क गांव, मैदान गढ़ी में एक महिला की हत्या कर दी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। घर के अंदर का नजारा बेहद दर्दनाक था। 60 वर्षीय महिला चिंता देवी अपने घर के अंदर गंभीर रूप से घायल और लहूलुहान अवस्था में पड़ी थीं। पु...