दिल्ली में बेटी के प्रेम विवाह से नाराज परिजनों का युवक पर हमला, पता पूछते हुए जमकर पीटा; VIDEO
नई दिल्ली, जून 27 -- पूर्वी दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके में प्रेम विवाह के एक मामले को लेकर एक शख्स पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। इस वारदात को लड़की के घरवालों ने अंजाम दिया। जो कि बेटी का पता पूछने के लिए इस युवक के घर पर आए थे, इसी दौरान उन्होंने युवक को उसके घर से घसीटकर बाहर निकाला और फिर बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। इस मारपीट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पीड़ित की पहचान सुरेंद्र सिंह नाम के शख्स के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद कल्याणपुरी थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि, पीड़ित सुरेंद्र सिंह अपने परिवार के साथ त्रिलोकपुरी ब्लॉक-दो में रहते हैं। सुरेंद्र के एक रिश्तेदार ने हाल ही में तिलक नगर इलाके की रहने वाली एक युवती स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.