दिल्ली में बेकाबू बस का कहर; रेड लाइट पर वाहनों को रौंदा, एक की मौत, 3 जख्मी
रजनीश कुमार पाण्डेय, जून 24 -- दिल्ली के नंद नगरी इलाके में बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहाँ एक अनियंत्रित टूरिस्ट बस ने फ्लाईओवर से उतरते समय लाल बत्ती पर इंतजार कर रहे कई वाहनों को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में एक युवक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 3 लोग घायल हो गए। इनमें से दो घायलों की हालत गंभीर बताई जाती है। पुलिस मृतक एवं घायलों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।फ्लाईओवर से उतरते ही हादसा, यूपी नंबर की बस स्थानीय लोगों के अनुसार, नंद नगरी डिपो के पास फ्लाईओवर से आगे उतरते ही लाल बत्ती पर यूपी नंबर की यह टूरिस्ट बस टक्कर मारने के बाद भी नहीं रुकी और वाहनों को काफी दूर तक घसीटती ले गई। एक बाइक तो बस के पहिये में ही फंस गई थी, जिसे वह घसीटता हुआ ले गया।ड्राइवर फरार काफी दूर घसीटने के बाद जब बस किसी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.