नई दिल्ली, जनवरी 28 -- दिल्ली के वसंत कुंज से अज्ञात लोगों द्वारा 21 साल के लड़के की चाकू मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। अब तक की जानकारी में सामने आया है कि ये हत्या बीड़ी जलाने के लिए माचिस देने को लेकर हुए झगड़े के कारण हुई है। हत्या की वजह बेहद मामूली है, जिसे जानकर हर कोई हैरान है कि भला ऐसे-कैसे इतनी छोटी सी बात पर कोई किसी को जान से मार सकता है।जेजे बंधु कैंप के पास हुआ था कांड पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए बताया- हमें मंगलवार रात करीब 11.40 बजे जेजे बंधु कैंप से घटना की जानकारी मिली। सूचना मिलने पर हम मौके पर पहुंचे, तो पाया पीड़ित करण को पहले ही हॉस्पिटल ले जाया जा चुका था। इसके तुरंत बाद, हमें वसंत कुंज के प्राइवेट हॉस्पिटल से एक घायल व्यक्ति के भर्ती होने के बारे में जानकारी मिली। पुलिस ने बताया- आदमी चाकू घों...