रजनीश पांडे, मार्च 20 -- उत्तर-पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहां सड़क पर जा रहे एक इलेक्ट्रिक स्कूटर में अचानक भीषण आग लग गई। गनीमत यह रही कि स्थिति को भांपते हुए स्कूटर सवार ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचा ली। इस घटना में पास खड़ी एक कार भी आग की चपेट में आने से बाल-बाल बच गई। इस जलते हुए इलेक्ट्रिक व्हीकल का एक खतरनाक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें इस घटना की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है। वीडियो में इस वाहन को पटाखों के धमाके जैसी आवाज के साथ जलते हुए देखा जा सकता है। वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह तड़के एक व्यक्ति अपने किसी काम से इलेक्ट्रिक स्कूटर पर सवार होकर घर से निकला था। वह जैसे ही शास्त्री पार्क इलाक...