पटना, अप्रैल 8 -- बिहार भाजपा के नेताओं की दस अप्रैल को दिल्ली में बैठक होगी। इसमें उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्वकर्ता की मौजूदगी में यह बैठक होगी। बिहार में नई सरकार के गठन के बीच दिल्ली में हो रही यह बैठक काफी अहम मानी जा रही है। इसके अलावा दिल्ली में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान 2026 को लेकर भी 10 अप्रैल को ही बिहार भाजपा नेताओं की बैठक होगी। इस बैठक में भी प्रदेश के नेतागण शामिल होंगे। श्री सरावगी ने बताया कि प्रशिक्षण को लेकर दिल्ली में सभी प्रदेशों के अधिकारियों की बैठक बुलायी गयी है। बिहार के 1420 मंडलों में यह प्रशिक्षण महाअभियान चलेगा। इसके बाद जिलास्तर पर यह अभियान चलाया जाएगा। प्रशिक्षण महाअभियान में विभिन्न विषयों प...