समस्तीपुर, मई 1 -- समस्तीपुर। दिल्ली में बिहार के युवा पांडव कुमार को बिहारी पहचान बताने की वजह से दिल्ली पुलिस के एक कंस्टेबल द्वारा गोली मारकर हत्या कर दिये जाने की घटना के विरोध में इंकलाबी नौजवान सभा (आरवाईए) के झंडा-बैनर तले प्रतिरोध मार्च निकाला गया। इस दौरान पीएम के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। अध्यक्षता आरवाईए जिला कार्यालय सचिव राहुल राय व संचालन आरवाईए जिला सचिव रौशन कुमार ने किया। जिला सचिव ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में बिहारी सुरक्षित नहीं है। आज हर जगह बिहारियों को मजबूर और बेबस के रूप में देखा जाता है। आगे उन्होंने कहा कि बिहारी होने का नाम पर युवक को गोली मारने की घटना गंभीर है। यह भी पढ़ें- संघर्ष, मेहनत व हौंसले की पहचान है बिहारी, तिरस्कार नहीं सम्मान चाहिए इसकी निष्पक्ष जांच कर बिहार में दोषी पुलिस पर एफआईआर दर्ज करने एवं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.