दिल्ली में बिजली सब्सिडी लेने के लिए आधार कार्ड नंबर अनिवार्य, ऊर्जा विभाग ने जारी की अधिसूचना
नई दिल्ली, अक्टूबर 13 -- राजधानी दिल्ली में बिजली सब्सिडी का लाभ लेने के लिए अब सभी उपभोक्ताओं को अपना आधार कार्ड देना अनिवार्य कर दिया गया है। उन्हें आधार नंबर की जानकारी बिजली कंपनियों एवं दिल्ली सरकार के साथ साझा करनी होगी। वह पोर्टल पर जाकर या दिल्ली सरकार द्वारा तय किए गए निर्देश के अनुसार, अपने आधार की जानकारी दे सकेंगे। इसे लेकर दिल्ली सरकार के ऊर्जा विभाग ने उपराज्यपाल की मंजूरी के बाद अधिसूचना जारी कर दी है। ऊर्जा विभाग की तरफ से जारी की गई अधिसूचना में कहा गया है कि विश्वसनीय पहचान साबित करने के लिए आधार संख्या का उपयोग कई दस्तावेजों की आवश्यकता को खत्म करता है। विभिन्न योजनाओं में सब्सिडी का लाभ लेने के लिए आधार कार्ड की जानकारी ली जाती है। यह प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाने में बेहद कारगर है। दिल्ली सरकार के ऊर्जा विभाग द्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.