नई दिल्ली, जून 29 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी में गर्मी बढ़ने के साथ एक बार फिर बिजली की मांग में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। सोमवार को दिल्ली में बिजली की अधिकतम मांग ने पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। दिल्ली में सोमवार दोपहर 3.17 बजे बिजली की अधिकतम मांग 8748 मेगावाट दर्ज की गई जो आज तक की सबसे ज्यादा मांग है। इससे पहले सर्वाधिक बिजली की मांग 8656 मेगावाट 19 जून 2024 को दर्ज की गई थी। ऊर्जा मंत्री आशीष सूद ने कहा कि दिल्ली में सोमवार को बिजली की सर्वाधिक मांग को भी बिना किसी बाधा के पूरा किया गया है। यह भी पढ़ें- बिजली की मांग ने तोड़े सभी पुराने रिकार्ड हमारा मजबूत पावर नेटवर्क बिना किसी खराबी या बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर फेलियर के डटा रहा। यह कोई इत्तफाक नहीं बल्कि सरकार के बेहतरीन पावर मास्टर प्लान और शहर के ट्रांसमिशन और डिस्ट्...