दिल्ली में बिगड़ने वाला है मौसम; एक-2 नहीं आज से 6 दिन होगी बारिश, 1 जुलाई तक का हाल
नई दिल्ली, जून 25 -- Delhi Mausam: ऐसे में जब देश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश नहीं होने के कारण भीषण गर्मी पड़ रही है। दिल्ली के साथ ही एनसीआर पर मौसम मेहरबान नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने दिल्ली के साथ ही एनसीआर के विभिन्न हिस्सों में आज से लेकर कुल 6 दिन तक आंधी बारिश वाला मौसम रहने की संभावना जताई है। हालांकि 28 जून तक इससे तापमान में कोई बड़ी गिरावट आने की संभावना नहीं है। 28 जून के बाद झमाझम बारिश का पूर्वानुमान है। इससे गर्मी और उसम से राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान दिल्ली के साथ ही एनसीआर के विभिन्न हिस्सों में गरज चमक के साथ आंधी और हल्की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। आंधी के दौरान हवा के झोंकों की स्पीड 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक देखी जा सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, आंशिक रूप से छिटपुट बादलों की आवाजाही भी द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.