नई दिल्ली, मई 27 -- दिल्ली-एनसीआर में मौसम बदलने वाला है। कई दिनों से भीषण गर्मी की मार झेल रहे लोगों को अब राहत मिलने की उम्मीद है। IMD ने कल यानी गुरुवार से दिल्ली के साथ ही एनसीआर में मौसम बदलने की चेतावनी दी है। दिल्ली-NCR में कुल 4 दिन आंधी और बारिश वाला मौसम रहने का अनुमान है। इस दौरान तूफानी हवाएं चलने की संभावना है। मौसम में यह बदलाव एक पश्चिमी विक्षोभ से आएगा। इस पश्चिमी विक्षोभ के 28 मई से एक्टिव होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने आज यानी 27 मई को दिल्ली के साथ ही एनसीआर में अलग-अलग जगहों पर लू की स्थितियां रहने की संभावना जताई है। दिन में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा तक की स्पीड से गर्म हवाएं चलने की संभावना भी जताई गई थी। कल 28 मई से मौसम के बदलने का अनुमान है। कल गुरुवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। दिन में 20 से 30 किलोमीट...