नई दिल्ली, मार्च 16 -- राजधानी दिल्ली को हल्की बारिश और नमी भरी हवाओं ने गर्मी से खासी राहत दी है। हालांकि, इसके बाद भी रविवार को तापमान सामान्य से अधिक रहा। रविवार सुबह दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में हल्की बारिश हुई। इससे एक दिन पहले की तुलना में अधिकतम तापमान में तीन डिग्री से ज्यादा की गिरावट आई है। सफदरजंग में दिन का अधिकतम तापमान 30.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से अभी भी 1.2 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि सोमवार को दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में साफ आसमान के बीच हल्के बादलों की आवाजाही रहेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। दिन के समय 20 से 30 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.