दिल्ली में बांझपन का इलाज कराने पहुंचा युवक को लगा झटका, शरीर के अंदर थे महिलाओं वाले अंग; डॉक्टरों ने कहा दुर्लभ स्थिति
नई दिल्ली, सितम्बर 12 -- दिल्ली के राजौरी गार्डन स्थित एक निजी अस्पताल से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है, एक युवक जब वहां बांझपन का इलाज कराने पहुंचा, तो शुरुआती जांच में उसके स्पर्म में शुक्राणु नहीं मिले, इसके बाद जब अन्य टेस्ट किए गए तो उसके पेट में गर्भाशय (यूटेरस) और फैलोपियन ट्यूब जैसी संरचनाएं होने का पता चला, जो कि आमतौर पर महिलाओं के शरीर में पाई जाती हैं। इसके साथ ही उसके दोनों अंडकोष भी असामान्य स्थिति में पेड़ू के अंदर ही पाए गए, और उनमें से एक में तो कैंसर से पहले के बदलाव भी दिखाई दिए। खास बात यह है कि युवक को अपनी दुर्लभ शारीरिक स्थिति और खास बीमारी के बारे में इससे पहले कुछ भी जानकारी नहीं थी। अस्पताल ने लैप्रोस्कोपिक सर्जरी के जरिए उसकी सर्जरी की। अस्पताल की तरफ से एएनआई को दी गई जानकारी के अनुसार यह 26 वर्षीय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.