दिल्ली में बांग्लादेश का नया चेहरा, असद आलम सियाम होंगे नए हाई कमिश्नर; भारत ने नियुक्ति को दी मंजूरी
नई दिल्ली, सितम्बर 22 -- भारत सरकार ने बांग्लादेश के विदेश सचिव असद आलम सियाम को भारत में बांग्लादेश का नया हाई कमिश्नर बनाने की औपचारिक मंजूरी दे दी है। हमारे सहयोगी हिंदुस्तान टाइम्स ने मंगलवार ( 22 सितंबर) को इस मामले से जुड़े लोगों के हवाले से यह जानकारी दी। सूत्रों के अनुसार, भारत की तरफ से यह मंजूरी मंगलवार दोपहर ढाका में बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय को सौंप दी गई। बांग्लादेश के मौजूदा हाई कमिश्नर एम रियाज हमीदुल्लाह अक्टूबर के मध्य में अपना नया पद संभालेंगे। उन्हें जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र में बांग्लादेश का स्थायी प्रतिनिधि बनाया जा रहा है। उनके जाने के बाद असद आलम सियाम नई दिल्ली में बांग्लादेश के हाई कमिश्नर का काम संभालेंगे। बता दें कि असद आलम सियाम एक करियर डिप्लोमैट यानी अनुभवी राजनयिक हैं। वे 1995 में बांग्लादेश विदेश सेवा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.