दिल्ली में बन रही थी नकली दवा, भारी मात्रा में पकड़ी गई मेडिसिन; क्या-क्या मिला
दिल्ली, जुलाई 28 -- दिल्ली में नकली दवा बनाने को लेकर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। औषधि नियंत्रण विभाग, हरियाणा खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) और दिल्ली पुलिस ने एक संयुक्त कार्रवाई में बाहरी दिल्ली के नरेला स्थित एक आवासीय अपार्टमेंट से संचालित अवैध दवा निर्माण और भंडारण गिरोह का भंडाफोड़ कर दिया। इसमें संदिग्ध नकली दवाएं, एनाबॉलिक स्टेरॉयड, कच्चा माल और निर्माण उपकरण जब्त किए हैं।बिना लेबल की हजारों गोलियां मिलीं दिल्ली सरकार की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, परिसर से संदिग्ध नकली दवाओं की आवाजाही के संबंध में मिली सटीक खुफिया जानकारी के आधार पर दो दिवसीय अभियान चलाया गया। अधिकारियों ने बताया कि छापेमारी के पहले दिन अपार्टमेंट के अंदर बिना लाइसेंस वाली विनिर्माण और पैकेजिंग इकाई का पता चला। बयान के मुताबिक, बिना लेबल वाली हजारों गोलियां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.