नई दिल्ली, अप्रैल 14 -- दिल्ली में नकली कॉस्मेटिक बनाने वाले एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने गिरोह के सरगना समेत 4 लोगों को पकड़ा है। ये लोग बादली स्थित एक अवैध यूनिट में घटिया माल का इस्तेमाल कर नकली हेयर रिमूवल क्रीम और अन्य सामान तैयार करते थे। पुलिस ने छापे में मौके से 20 हजार से अधिक नकली हेयर रिमूवल क्रीम की ट्यूब जब्त की हैं। पुलिस ने भारी मात्रा में कच्चा माल भी जब्त किया है। आरोपियों ने ब्रांडेड उत्पादों जैसी हूबहू पैकिंग तैयार कर रखी थी ताकि ग्राहकों को धोखा दिया जा सके। पुलिस गिरोह के पूरे नेटवर्क और अन्य सप्लायर्स की जांच कर रही है।20 हजार से अधिक ट्यूब बरामद पुलिस ने बताया कि उत्तर-पश्चिमी दिल्ली में नकली कॉस्मेटिक बनाने वाला एक गिरोह पकड़ा गया है। इस गिरोह का मुख्य आरोपी 40 वर्षीय नीरज गुप्ता है। पुलिस ने उसके साथ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.