नई दिल्ली, मई 27 -- दिल्ली के तीन मेट्रो स्टेशनों और एक चौक के अलावा एक नए अस्पताल की पहचान जल्द ही बदलने वाली है, क्योंकि राज्य सरकार ने इन सभी स्थानों का नाम बदलने को लेकर अपनी मंजूरी दे दी है। नाम बदलने का यह फैसला बुधवार को दिल्ली सचिवालय में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई 'स्टेट नेम्स अथॉरिटी' (SNA) की बैठक में लिया गया। इस दौरान राज्य सरकार ने रोहिणी वेस्ट मेट्रो स्टेशन का नाम बदलकर 'डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर हॉस्पिटल मेट्रो स्टेशन' और द्वारका मेट्रो स्टेशन का नाम बदलकर 'द्वारका-काकरोला मेट्रो स्टेशन' करने को स्वीकृति दी। साथ ही इस बैठक में रोहिणी ईस्ट मेट्रो स्टेशन, ब्रिटानिया चौक और ज्वालापुरी में बन रहे अस्पताल का नाम बदलने को भी मंजूरी दे दी गई। वहीं राज्य सरकार ने रोहिणी में बनने वाले एक नए स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का न...