नई दिल्ली, अप्रैल 29 -- राजधानी दिल्ली में बुधवार अल सुबह करीब पांच बजे से झमाझम बारिश शुरू हुई। मंगलवार को भी लोगों को झुलसाने वाली गर्मी से काफी राहत मिली। बादल और हल्की बूंदाबांदी के चलते छह दिनों बाद दिल्ली का पारा 40 डिग्री से नीचे रहा। राजधानी में सोमवार की रात बेहद गर्म रही। गर्मी ने दिल्ली में नौ साल का रिकार्ड तोड़ दिया। राजधानी को झुलसाने वाली गर्मी से मंगलवार को खासी राहत मिली। बादल और हल्की बूंदाबांदी के चलते छह दिनों बाद दिल्ली का पारा 40 डिग्री से नीचे आया है। सफदरजंग में एक दिन पहले की तुलना में अधिकतम तापमान में 3.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। दिल्ली में सोमवार को दिन के समय भीषण गर्मी से लोग परेशान दिखे। देर शाम आए आंधी-तूफान से तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई। रात के समय भी हल्के बादलों की आवाजाही बनी रही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.