नई दिल्ली, अप्रैल 11 -- दिल्ली के साथ ही एनसीआर में अब गर्मी का असर बढ़ने लगा है। एक हफ्ते में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने का अनुमान है। बीते 24 घंटों में अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जिसमें अगले 7 दिनों में 6 से 7 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। दिल्ली में पछुआ हवाएं लोगों की मुश्किलें बढ़ाने वाली हैं। दिल्ली के साथ ही एनसीआर में शनिवार को तेज हवाएं चलीं। दिल्ली में रविवार को आसमान साफ रहने के साथ 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। हवाओं का रुख उत्तर पश्चिमी रहेगा।कितना रहा तापमान? मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में दिल्ली का अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री बढ़ गया है। दिल्ली में शनिवार को ज्यादातर हिस्सों में अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच में दर्ज किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.