नई दिल्ली, नवम्बर 18 -- दिल्ली-एनसीआर में ठंड बढ़ने लगी है। मंगलवार को इस सीजन की अब तक की सबसे ठंडी सुबह रही। वहीं 48 घंटों के दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में करीब दो डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की जा सकती है जिससे ठंड और भी बढ़ सकती है। लेकिन इस बीच लोगों के प्रदूषण से बड़ी राहत भी मिली है। मौसम विभाग के अनुसार, सफदरजंग मौसम केंद्र पर न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.7 डिग्री कम है। पालम में न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.6 डिग्री कम है। वहीं, लोधी रोड में 12 डिग्री, रिज में 14.6 डिग्री और आयानगर में 12.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। ये तापमान क्रमश: सामान्य से एक डिग्री, 1.1 डिग्री अधिक और 0.1 डिग्री कम रहे। मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार को राजधानी का अधिकतम तापमा...