पीटीआई, जून 27 -- Delhi Weather Update: राष्ट्रीय राजधानी में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के हल्की बारिश और तेज हवाओं की संभावना के बीच शनिवार को तापमान में मामूली बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। शहर के मुख्य मौसम केंद्र सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 2.9 डिग्री कम था और एक दिन पहले की तुलना में 2.1 डिग्री ज्यादा था। इसके अलावा अन्य मौसम केंद्र में भी शनिवार को न्यूनतम तापमान में इसी तरह की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। शुक्रवार को दिल्ली में सुबह आंशिक रूप से बादल छाए रहे और न्यूनतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। पालम में न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्यियस दर्ज किया गया है जो कि एक दिन पहले के मुकाबले 0.9 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। लोधी रोड में न्यूनतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस...