दिल्ली में बड़े ब्रांड की लाखों नकली सिगरेट जब्त, गुप्त सूचना पर पुलिस ने लिया ऐक्शन; एक गिरफ्तार
नई दिल्ली, सितम्बर 19 -- दिल्ली पुलिस ने नकली तंबाकू उत्पादों के एक बड़े सप्लाई नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए लगभग 15 लाख रुपए मूल्य की ITC ब्रांड की नकली 'गोल्ड फ्लेक' सिगरेट जब्त की हैं। इस कार्रवाई को रोहिणी स्थित नारकोटिक्स टीम ने एक खुफिया सूचना मिलने के बाद अंजाम दिया और इस दौरान एक शख्स को गिरफ्तार करते हुए लगभग 1 लाख 20 हजार नकली सिगरेटों को जब्त किया। पुलिस ने बताया कि जिले में नकली सामान की अवैध ढुलाई और बिक्री को रोकने के लिए एक खास अभियान चलाते हुए इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया। इस बारे में जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में पुलिस ने बताया कि नारकोटिक्स रोहिणी के इंस्पेक्टर राकेश की अगुवाई वाली टीम ने ACP (ऑपरेशन्स) अजमेर सिंह की देखरेख में नकली 'गोल्ड फ्लेक' सिगरेट की सप्लाई में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार करके सराहनीय काम किया है। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.