रजनीश पांडे, अप्रैल 10 -- दिल्ली पुलिस ने अवैध कॉल सेंटर की आड़ में शहर में चल रहे एक बड़े और संगठित फर्जी डिग्री रैकेट का पर्दाफाश किया है। गिरोह के सदस्य देशभर में लोगों को पिछली तारीख की बनी हुई फर्जी डिग्रियां और मार्कशीट बेचकर पैसा वसूल रहे थे। यह गिरोह लोगों को 'महात्मा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट साइंस एंड टेक्नोलॉजी' के नाम से बनी डिग्रियां और माइग्रेशन सर्टिफिकेट उपलब्ध करा रहा था। गोविंदपुरी पुलिस ने इस गिरोह का खुलासा एक खुफिया सूचना के आधार पर किया। इस दौरान पुलिस एक अवैध कॉल सेंटर पर छापेमारी करते हुए सात मुख्य आरोपियों धर दबोचा, जबकि 28 अन्य कर्मचारियों को बाउंड डाउन किया गया है। कार्रवाई की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि 6 अप्रैल को हमें गुप्त सूचना मिली थी कि गोविंदपुरी इलाके में गुरू रविदास मार्ग पर स्थित मकान नंबर...