दिल्ली में बड़ा हादसा, दो गाड़ियों की आमने सामने की टक्कर में 70 साल की महिला की मौत
नई दिल्ली, अगस्त 8 -- दिल्ली के नरेला इलाके में शनिवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां एक मर्सिडीज और वैगन-आर में आमने-सामने की टक्कर हो गई जिसमें 70 साल की महिला की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला दो कारों के बीच में फंस गई थी। महिला की पहचान उर्मिला के तौर पर हुई है। हादसा शनिवार सुबह 8 बजे ममरपुर इलाके में हिमालय अपार्टमेंट के सामने हुई। शुरुआती जांच से पता चला है कि टक्कर की वजह से वैगन-आर पीछे की तरफ उछल गई और पास में खड़ी एक थ्री-व्हीलर लोडिंग वैन से जा टकराई। एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया, वह गाड़ियों के बीच फंस गई और उसे जानलेवा चोटें आईं। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे में वैगन-आर के ड्राइवर को मामूली चोटें आईं और उसका इलाज किया गया। अब तक किसी और के गंभीर रूप से घायल होने की खबर नहीं है। पुलिस के मुताबिक, हादसे के बाद नरेल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.