नई दिल्ली, जुलाई 10 -- दिल्ली के सर्वोदय विद्यालय के गणित के एक शिक्षक ने बुधवार दोपहर रानी झांसी फ्लाईओवर से कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या करने की कोशिश की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उनका इलाज चल रहा है। शास्त्री नगर के रहने वाले आनंद कुमार सरोहा को शुरू में गंभीर हालत में हिंदू राव अस्पताल ले जाया गया। इमरजेंसी में हालत स्थिर होने के बाद उन्हें सेंट स्टीफंस अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां उनका इलाज चल रहा है। गंभीर चोटों के अलावा उनके दोनों हाथों की हड्डियां टूट गई हैं। यह भी पढ़ें- दिल्ली के समयपुर बादली में पानी से भरे प्लॉट में डूबने से 7 साल के बच्चे की मौतबूथ लेवल अधिकारियों के सुपरवाइजर हैं पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक, 8 जुलाई को शाम 4:33 बजे बड़ा हिंदू राव थाने को इस घटना की जानकारी मिली। शुरुआती जांच से पता चलता है कि वह अस्थमा के ...