नई दिल्ली, अप्रैल 10 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली में फ्लाईओवर, अंडरपास और एफओबी के समीप सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए लोक निर्माण विभाग पुलिस के साथ मिलकर 300 बूथ बनाने जा रहा है। पीडब्ल्यूडी अपने खर्च पर इन्हें तैयार करेगी और वहां पुलिसकर्मी की तैनाती वरिष्ठ पुलिस अधिकारी करेंगे। इस कदम से लोग अंडरपास और एफओबी का इस्तेमाल बिना किसी डर के रात के समय भी कर सकेंगे। कई बार लोग रात के समय सुरक्षा का अभाव होने के चलते इनका इस्तेमाल करने से कतराते हैं। बता दें कि दिल्ली में 100 से ज्यादा फ्लाईओवर हैं, जिनके नीचे खाली जगह है। इसी तरह पीडब्ल्यूडी के अंडरपास और एफओबी के समीप भी जगह खाली है। इनमें से कुछ स्थानों पर सुरक्षाकर्मी भी तैनात रहते हैं। इसके बावजूद लोग इनका इस्तेमाल करने से बचते हैं। खासतौर पर इन स्थानों में महिला सुरक्षा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.