नई दिल्ली, अगस्त 23 -- देश में तेजी से बढ़ते स्वाइन फ्लू (H1N1) के मामले अब डराने लगे हैं। दिल्ली में 24 घंटे में स्वाइन फ्लू के 135 नए मामले आए हैं। दिल्ली में अब स्वाइन फ्लू के 1912 हो गए हैं। इससे पहले गुरुवार को इन्फ्लुएंजा के 155 नए मामले आए थे, जिसमें 114 स्वाइन फ्लू के थे। पिछले 24 घंटे में स्वाइन फ्लू के नए मामले अधिक रिपोर्ट हुए हैं। दिल्ली में बुखार और स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों को देखते हुए अस्पतालों ने विशेष इंतजाम कर सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है। डीडीयू अस्पताल में फीवर क्लीनिक शुरू करने के साथ 70 बेड का फीवर वार्ड बनाया गया है। वहीं, आइसोलेशन वार्ड में 8 बेड आरक्षित किए गए हैं। यमुनापार के जीटीबी अस्पताल में स्वाइन फ्लू के मरीजों के इलाज के लिए 10 बेड आरक्षित किए गए हैं। यह भी पढ़ें- स्वाइन फ्लू से सावधान! बदलते मौसम में इन ...