नई दिल्ली, मार्च 23 -- नई दिल्ली, व.सं.। राजधानी में फिल्म शूटिंग की संख्या बढ़ी है। आर्थिक सर्वेक्षण के अनुसार फिल्म शूटिंग के लिए प्राप्त 278 आवेदनों में से 50 आवेदन दिल्ली ई-फिल्म क्लीयरेंस पॉलिसी के तहत हैं। इसका उद्देश्य राष्ट्रीय राजधानी में फिल्म शूटिंग को आसान बनाना है। सर्वेक्षण के मुताबिक विदेशी पर्यटकों के आगमन में दिल्ली शीर्ष पर है। सर्वेक्षण 2025-26 के अनुसार दिल्ली हवाई अड्डे ने वर्ष 2024 में लगभग 32 लाख विदेशी पर्यटकों की आवाजाही को संभाला, जोकि देश में सबसे अधिक है। वहीं, ऐतिहासिक स्थलों में कुतुब मीनार में सबसे ज्यादा 32.04 लाख घरेलू पर्यटक आए, जिसके बाद लाल किला 28.84 लाख पर्यटकों के साथ दूसरे स्थान पर है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...