नई दिल्ली, अप्रैल 10 -- दिल्ली के मधु विहार स्थित आईपी एक्सटेंशन के जोशी कॉलोनी इलाके में हथियारबंद बदमाशों ने सरेराह लूट की वारदात को अंजाम दिया। बाइक सवार दो बदमाशों ने गनप्वाइंट पर एक कारोबारी से नकद से भरा बैग लूट लिया। हालांकि, परिजनों की बहादुरी और सूझबूझ के चलते बदमाश न सिर्फ लूटा हुआ बैग बल्कि अपना हथियार भी मौके पर छोड़कर भागने को मजबूर हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। क्राइम व एफएसएल की टीमों ने मौके से जरूरी सुराग जुटाए हैं। पुलिस वारदातस्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर उनकी पहचान करने की कोशिश कर रही है। यह भी पढ़ें- दिल्ली के सरकारी स्कूलों में कब तक आएंगी किताबें, शिक्षामंत्री ने बता दी तारीख पुलिस उपायुक्त राजीव कुमार के मुताबिक, कारोबारी अनिल कुमार गुप्ता सेक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.