नई दिल्ली, मार्च 25 -- राजधानी दिल्ली में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से अभी मौसम सुहाना बना रहेगा। फिलहाल कुछ दिन दिल्ली के लोगों को गर्मी नहीं सताएगी। मौसम विभाग का अनुमान है कि गुरुवार और शुक्रवार को दिल्ली के अलग-अलग स्थानों पर तेज हवा के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इससे तापमान में गिरावट आएगी। दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में मंगलवार की सुबह से ही तेज धूप निकली। दिन चढ़ने के साथ ही धूप और तेज होती गई। हालांकि, बीच-बीच में बादलों की आवाजाही भी बनी रही। पिछले दिनों दिल्ली समेत आसपास के एक बड़े इलाके में हुई बारिश के चलते अभी हवा में नमी है। इसके चलते तापमान में बहुत ज्यादा इजाफा नहीं हुआ है। यह भी पढ़ें- क्या है 'अनमोल' योजना, दिल्ली की रेखा सरकार ने बजट में किया है ऐलान दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में दिन का अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री ...