दिल्ली में फिर हवा में उड़ने का मौका, शुरू हो रही हॉट-एयर बैलून राइड; जानिए डेट और चार्ज
नई दिल्ली, अक्टूबर 21 -- Delhi Hot Air Balloon Ride: दिल्ली में अब एक बार फिर हवा में ऊंचाई से शहर का नजारा देखने का मौका मिलने जा रहा है। दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) 14 नवंबर से हॉट-एयर बैलून राइड शुरू करने की तैयारी में है। यह सुविधा सराय काले खां इलाके के बांसेरा पार्क में मिलेगी। आयोजकों के मुताबिक, इस बार लोगों को आकर्षित करने के लिए टिकट की कीमत पिछले साल के मुकाबले कम रखने की योजना है। इसके अलावा टिकट बुक करने के लिए ऑनलाइन व्यवस्था शुरू करने की भी तैयारी की जा रही है।14 नवंबर से शुरू होगी बैलून राइड अधिकारियों के मुताबिक, हॉट-एयर बैलून की सवारी 14 नवंबर से आम लोगों के लिए शुरू करने की योजना है। पिछले साल नवंबर में भी बांसेरा पार्क से इसकी शुरुआत की गई थी। उत्तर भारत में नवंबर से फरवरी तक का समय बैलून राइड के लिए अनुकूल माना जाता ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.