राजन शर्मा, मई 1 -- लंबे अंतराल के बाद दिल्ली शहर में एक बार फिर से कच्छा-बनियान गिरोह ने दस्तक दी है। ताजा मामला मालवीय नगर स्थित सर्वोदय एन्क्लेव में शुक्रवार तड़के साढ़े तीन बजे का है। जब तीन बदमाश पार्क से सटे घर में एक पेड़ के सहारे बालकनी पर चढ़े और फिर कटर से लॉक काटकर घर में घुस गए। इस बीच जब दंपति की नींद खुल गई और वह जाग गए, तो आरोपियों ने उन्हें डरा-धमकाकर बंधक बना लिया और फिर एक कमरे में ले जाकर उन्हें वहीं बंद कर दिया। इसके बाद घर में घुसे तीनों आरोपियों ने पूरे इत्मीनान से लगभग एक घंटे तक घर का चप्पा-चप्पा खंगाला और इस दौरान नकदी, ज्वैलरी सहित घर का सारा कीमती सामान उठा ले गए। इस मामले में मालवीय नगर थाना पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जिनके घर में चोरी हुई, उनकी पहचान प्रवीण शर्मा के रूप ...