दिल्ली में फिर रफ्तार का कहर, BMW ने महिला को कुचला, तड़पता छोड़ ड्राइवर फरार; मौत
नई दिल्ली, अगस्त 12 -- दिल्ली में लग्जरी कार और रफ्तार का कहर फिर देखने को मिला। शनिवार सुबह नरेला में तेज रफ्तार लग्जरी कार ने महिला को कुचल दिया था। वहीं, मंगलवार दोपहर दिल्ली कैंट इलाके में तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार की टक्कर से 48 साल की महिला की मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि टक्कर के बाद महिला सड़क पर तड़पती रही, जबकि आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। हादसा उस वक्त हुआ जब महिला लंच के लिए जा रही थी। राहगीरों के बजाय वहां से गुजरे गांव के लोगों ने परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने सड़क पर प्रदर्शन करते हुए एनएसजी रेड लाइट से इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टी-3 टर्मिनल तक का रास्ता बंद कर दिया। इससे एयरपोर्ट जाने वाल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.