नई दिल्ली, नवम्बर 15 -- दिल्ली के पहाड़गंज में एक निर्माणाधीन इमारत का ग्राउंड फ्लोर लिंटर अचानक भरभराकर गिर गया। रविवार शाम को हुए इस हादसे में 8 लोग घायल हो गए हैं। छत गिरने की सूचना मिलने के बाद दमकल गाड़ियां और एक इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम को मौके पर भेजा गया। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही दमकल की 3 गाड़ियां, एनडीआरएफ और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है।घटना के वक्त चल रहा था निर्माण कार्य एक अधिकारी ने बताया कि दमकल विभाग की टीमों के मौके पर पहुंचने से पहले ही, PCR कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को पास के अस्पताल पहुंचा दिया। यह घटना पहाड़गंज में हरि वर्दी स्कूल के पास शाम को 4 बजकर 40 मिनट पर हुई। घटना के वक्त निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान इमारत की ग्राउंड...