नई दिल्ली, जून 26 -- दिल्ली एक बार फिर भीषण गर्मी की चपेट में हैं। कड़ी धूप और बढ़ते तापमान के साथ लोगों का हाल बेहाल हो रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने दिल्ली में आंधी तूफान और बारिश की चेतावनी दी है। मौसम विभाग ने रात में में आंधी तूफान और गरज चमक के साथ बारिश की आशंका जताई है। इसके साथ ही लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने रात में आंधी तूफान औऱ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके बाद 27 जून को भी मौसम विभाग ने आंधी तूफान के साथ बारिश बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री के आसपास रह सकता है। हालांकि 29 जून से तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 28 जून को आंशिक तौर पर बादल छाए रह सकते हैं। इसी के साथ गरज चमक की भी आशंका है। वहीं ...